हजारीबाग के शहीद स्मारक परिसर में भगवा ध्वज समिति द्वारा महा सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें विधायक प्रदीप प्रसाद अपने समर्थकों के साथ शामिल हुए। सुबह 5 बजे शुरू हुए इस अभियान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सफाई के बाद संघ की शाखा लगाई गई, जिसमें ध्वज प्रणाम और प्रार्थना की गई। कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि शहीद स्मारक हमारे वीर जवानों के सम्मान का प्रतीक है और इसकी स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

वहीं समिति के अध्यक्ष अनूप भाई ने बताया कि समिति प्रतिदिन शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करती है और संध्या में “एक दिया शहीदों के नाम” जलाकर श्रद्धांजलि देती है। अभियान के दौरान सेवा विभाग के अभिमन्यु कुमार घायल हो गए, लेकिन उन्होंने सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक और समाजसेवी मौजूद रहे।

