हजारीबाग के सरस्वती विद्या शिशु मंदिर, कुम्हार टोली परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के तहत भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ भाजपा झारखंड प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन कर किया। प्रदर्शनी में झारखंड और हजारीबाग के क्रांतिकारियों, शहीदों और प्रमुख धार्मिक व पर्यटन स्थलों की झलक प्रस्तुत की गई। उद्घाटन

अवसर पर सांसद मनीष जायसवाल, पूर्व सांसद रघुनाथ पांडे, विधायक मनोज यादव, अमित यादव, प्रदीप प्रसाद, रोशन लाल चौधरी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कार्यशाला में विचार परिवार, वैचारिक अधिष्ठान, मोदी सरकार के गरीब कल्याण कार्यों और व्यवहारिक सत्र जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में जिले के सभी 29 मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री, जिला पदाधिकारी और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

