बहियारडीह बस्ती में अवैध खनन के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थानीय महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए खनन कार्य पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि अवैध खनन की वजह से पूरी बस्ती खतरे में आ गई है। घरों में दरारें पड़ रही हैं, जबकि सामुदायिक भवन, पानी टंकी और स्कूल भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। गांव का मुख्य रास्ता अंदर से खोखला हो चुका है, जिससे हादसे की आशंका बढ़ गई है। ग्रामीणों ने बताया कि

रामराज चितहिहि धाम मंदिर जाने वाला रास्ता भी कमजोर हो गया है और कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। लोगों का कहना है कि कई बार आवेदन और जीएम को पत्र देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। प्रशासन और संबंधित विभाग की अनदेखी से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द अवैध खनन पर रोक नहीं लगी, तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे।

