नगर थाना में बक़रीद पर्व को लेकर हुई शांति समिति की बैठक |

नगर थाना में बक़रीद पर्व को लेकर हुई शांति समिति की बैठक |

ईद उल जुहा, बकरीद के अवसर पर शांति समिति की बैठक नगर थाना परिसर में आहूत की गई जिसमें शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए। बैठक में शांति व सौहार्द रूप से बकरीद पर्व मनाने की सहमति बनी। अनुमंडल पदाधिकारी साइमन मरांडी ने कहा कि सरकार के लिए गए दिशा निर्देश में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। हर संवेदनशील जगहों पर पुलिस की टीम निगरानी रखेगी।

प्रशासन ने इस मौके पर सोशल मीडिया पर अफवाह ना फैलाने की अपील करते हुए कहा कि प्रशासन की नजर सोशल मीडिया पर भी रहेगी। किसी भी तरह के असामाजिक तत्वों पर प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी साइमन मरांडी, मुख्यालय डीएसपी उज्जवल कुमार साह, प्रखंड विकास पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू, अंचलाधिकारी अरविंद कुमार बेदिया एवं नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता मौजूद थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *