जिलेभर में अनमैप्ड वोटरों की जांच शुरू, बीएलओ करेंगे सत्यापन |

जिलेभर में अनमैप्ड वोटरों की जांच शुरू, बीएलओ करेंगे सत्यापन |

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 23 मई 2026 को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर अनमैप्ड मतदाताओं की सूची प्रकाशित की गई। मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान आगामी एक सप्ताह तक संचालित किया जाएगा। अभियान को लेकर उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के एईआरओ द्वारा विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर अभियान की प्रगति का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान मतदाता सत्यापन एवं विशेष मैपिंग कार्य का अवलोकन करते हुए संबंधित बीएलओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।अधिकारियों ने कार्य को गंभीरता, पारदर्शिता एवं निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया। सभी मतदाताओं से अपील की गई है कि वे अपना एवं अपने परिवारजनों का नाम प्रकाशित सूची में अवश्य जांच लें। यदि किसी मतदाता का नाम अनमैप्ड पाया जाता है, तो वे संबंधित बीएलओ से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ सत्यापन एवं मैपिंग सुनिश्चित करा सकते हैं। जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे तथा सभी योग्य मतदाताओं का नाम संबंधित मतदान केंद्र से सही रूप से जुड़ा रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *