हजारीबाग के सेंट स्टीफेंस स्कूल में 18 से 23 मई 2026 तक आयोजित साप्ताहिक समर कैंप बच्चों के लिए यादगार अनुभव बन गया। कक्षा 4 से 7 तक के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ विभिन्न रचनात्मक और मनोरंजक गतिविधियों में हिस्सा लिया। विद्यालय की प्राचार्या कल्पना बारा के नेतृत्व में आयोजित इस कैंप में बच्चों ने टाई एंड डाई, गुल्लक पेंटिंग, ड्रॉइंग, क्ले आर्ट, डांस और ज़ुम्बा जैसी गतिविधियों के जरिए अपनी प्रतिभा को निखारा। खेलकूद में चेस, लूडो, कैरम और

क्रिकेट ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। वहीं “फायरलेस कुकिंग” गतिविधि आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें बच्चों ने चाट, सैंडविच और शेक जैसी चीजें बनाकर टीमवर्क सीखा। कैंप के दौरान एनिमेटेड मूवी शो और हेल्दी रिफ्रेशमेंट्स का भी आयोजन किया गया। समापन समारोह में सभी प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय सी. जे. नंदी की स्मृति में बच्चों ने राहगीरों को नींबू पानी पिलाकर सेवा और मानवता का संदेश भी दिया।

