हजारीबाग जिले में आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न थानों में पुलिस उपाधीक्षक और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों के नेतृत्व में बैठक हुई। बैठक में थाना प्रभारी, पुलिस निरीक्षक, अंचलाधिकारी तथा थाना क्षेत्र के गणमान्य लोग

मौजूद रहे। इस दौरान बकरीद पर्व को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और अफवाहों से बचने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से प्रशासन का सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। बैठक में सभी समुदायों के लोगों ने मिलकर शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने का भरोसा दिलाया।

