Dhanbad रेल कार्यालय परिसर में आयोजित रोजगार मेले में धनबाद सांसद ढुलू महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि कोडरमा सांसद एवं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहीं। इस दौरान धनबाद रेल प्रबंधक ने अतिथियों का अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य युवाओं को

अधिक से अधिक रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। प्रधानमंत्री ने बताया कि देशभर में 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए हैं।अपने संबोधन में सांसद ढुलू महतो ने कहा कि केंद्र सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। रेलवे समेत विभिन्न सरकारी विभागों में पारदर्शी और मेरिट आधारित नियुक्तियों से युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने की अपील की।

