Dhanbad में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर’ में बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने “राष्ट्र प्रथम, संगठन सर्वोपरि” का संदेश देते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा और जनसेवा के लिए समर्पित रहने का आह्वान किया। विधायक शत्रुघ्न महतो ने कहा कि इस प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से संगठन की

कार्यपद्धति, विचारधारा और अंत्योदय के संकल्प को और अधिक मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से मिली ऊर्जा और मार्गदर्शन के साथ सभी कार्यकर्ता जनसेवा के पथ पर निरंतर आगे बढ़ेंगे। कार्यक्रम में धनबाद महानगर भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। शिविर के दौरान संगठन को मजबूत करने और आम जनता तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने पर भी चर्चा की गई।

