Baghmara क्षेत्र के हरिणा बस्ती में वर्षों से चली आ रही बदहाल बिजली व्यवस्था के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। Bharat Coking Coal Limited प्रबंधन की अनदेखी से नाराज ग्रामीणों ने मशाल जुलूस निकालते हुए चक्का जाम आंदोलन शुरू कर दिया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं और स्थानीय लोग शामिल हुए। ग्रामीणों ने सड़क पर बैठकर “बिजली दो, वरना चक्का जाम” के नारे लगाए और साफ कहा कि जब तक नियमित बिजली आपूर्ति को लेकर

लिखित आश्वासन नहीं मिलेगा, आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान स्थानीय विधायक शत्रुघ्न महतो आंदोलन स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों की मांगों का समर्थन किया। विधायक ने धरना स्थल पर बैठकर बीसीसीएल अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और जल्द समाधान नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। विधायक के आश्वासन और प्रशासनिक पहल के बाद फिलहाल धरना समाप्त कर दिया गया, लेकिन ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि बिजली समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।

