कोलकाता में अमेरिकी सीनेटर मार्को रुबियो के दौरे ने राजनीतिक और कूटनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। अपने भारत दौरे के दौरान वे कोलकाता पहुंचे और यहां उन्होंने मदर टेरेसा हाउस का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मदर टेरेसा को श्रद्धांजलि अर्पित की और कुछ समय प्रार्थना में भी बिताया। श्रद्धांजलि के बाद वे मदर टेरेसा हाउस से रवाना हो गए। उनके दौरे को

देखते हुए कोलकाता में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पूरे इलाके में पुलिस बल तैनात रहा और अमेरिकी दूतावास के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। इसके साथ ही स्थानीय प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी सुरक्षा और व्यवस्था पर नजर बनाए हुए थे। मार्को रुबियो का यह दौरा भारत-अमेरिका संबंधों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि अपने भारत दौरे के दौरान वे विभिन्न उच्च स्तरीय बैठकों और कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे, जिसमें द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा हो सकती है।

