Lalu Prasad Yadav को Ranchi सिविल कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उन्हें इलाज और रूटीन मेडिकल चेकअप के लिए सिंगापुर जाने की अनुमति दे दी है। साथ ही उनका पासपोर्ट रिलीज करने का भी आदेश दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, लालू प्रसाद जून के पहले सप्ताह में सिंगापुर रवाना हो सकते हैं। दिसंबर 2022 में सिंगापुर के Mount Elizabeth Hospital में उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। अब डॉक्टरों ने उन्हें रूटीन चेकअप के लिए बुलाया है। इस

मामले की सुनवाई अपर न्यायायुक्त अखिलेश कुमार तिवारी की अदालत में हुई, जहां मेडिकल जरूरतों को देखते हुए अनुमति दी गई। बता दें कि लालू प्रसाद चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता हैं और फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। विदेश यात्रा के लिए उन्हें अदालत से अनुमति लेना जरूरी था। कोर्ट के फैसले के बाद राजद समर्थकों में खुशी का माहौल है।

