खबर कैमूर से है, जहां प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से किसान खुश नजर आ रहे हैं। हालांकि किसानों ने सरकार से योजना की राशि बढ़ाने की मांग भी की है। चैनपुर ब्लॉक पहुंचे इसिया पंचायत के किसान सह पूर्व मुखिया संतोष कुमार सिंह और किसान रामनारायण ने बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री किसान निधि योजना के तहत सालाना 6 हजार रुपये की सहायता राशि मिलती है। इस पैसे से किसान खाद, यूरिया और खेती से जुड़ी जरूरी सामानों की खरीदारी करते

हैं। किसानों ने कहा कि योजना का लाभ उन्हें साल 2014 से मिल रहा है, लेकिन बढ़ती महंगाई के कारण यह राशि पर्याप्त नहीं पड़ती, इसलिए अतिरिक्त खर्च अपनी जेब से करना पड़ता है। किसानों का कहना है कि अगर सरकार सहायता राशि बढ़ा दे तो खेती करने में काफी सहूलियत मिलेगी। फिलहाल किसान इस योजना से संतुष्ट और खुश हैं।

