Narendra Modi और निकोस क्रिस्टोडौलिडेस के बीच शुक्रवार को हुई मुलाकात कूटनीतिक रिश्तों के साथ-साथ एक खास सेल्फी को लेकर भी चर्चा में रही। साइप्रस के राष्ट्रपति ने खुद मोबाइल से पीएम मोदी के साथ सेल्फी ली, जिसके बाद दोनों नेताओं ने मुस्कुराते हुए हाथ मिलाया। यह पल सोशल मीडिया पर भी तेजी से चर्चा में आ गया। नई दिल्ली के Hyderabad House में हुई बैठक में दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश, समुद्री सुरक्षा, आतंकवाद विरोधी सहयोग,

पश्चिम एशिया संकट और यूक्रेन युद्ध समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान भारत और साइप्रस ने अपने रिश्तों को ‘स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ का दर्जा देने का बड़ा फैसला लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में साइप्रस से भारत में निवेश लगभग दोगुना हुआ है और अगले पांच वर्षों में इसे फिर दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने इंफ्रास्ट्रक्चर, शिपिंग और अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए संयुक्त टास्क फोर्स बनाने की घोषणा की। दोनों नेताओं की गर्मजोशी भरी मुलाकात ने भारत-साइप्रस संबंधों को नई मजबूती मिलने का संकेत दिया।

