तेलंगाना में कंटेनर ट्रक में लगी भीषण आग, 8 नई कारें जलकर खाक |

तेलंगाना में कंटेनर ट्रक में लगी भीषण आग, 8 नई कारें जलकर खाक |

तेलंगाना के मेदक जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक कंटेनर ट्रक में लगी भीषण आग ने भारी नुकसान पहुंचाया है। इस हादसे में कंटेनर में रखी 8 नई कारें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं।

घटना मेदक जिले के तूप्रान इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 बाईपास रोड पर नागुलपल्ली पुल के पास हुई। बताया जा रहा है कि कंटेनर ट्रक निजामाबाद से हैदराबाद की ओर जा रहा था, तभी अचानक उसके केबिन में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे कंटेनर को अपनी चपेट में ले लिया।

आग इतनी तेज थी कि कंटेनर में मौजूद सभी नई कारें धू-धू कर जलने लगीं। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *