देश में गर्मी का कहर, कश्मीर-लद्दाख में ताज़ा बर्फबारी और बारिश का अलर्ट |

देश में गर्मी का कहर, कश्मीर-लद्दाख में ताज़ा बर्फबारी और बारिश का अलर्ट |

देश के ज्यादातर हिस्से इस समय भीषण गर्मी की चपेट में हैं। कई राज्यों में तापमान 47 डिग्री के पार पहुंच गया है, जिससे लोगों का हाल बेहाल है। वहीं दूसरी ओर कश्मीर और लद्दाख के ऊंचे इलाकों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। ज़ोजिला, गुरेज़ और गुलमर्ग जैसे इलाकों में ताज़ा बर्फबारी दर्ज की गई है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही है।

बर्फबारी और बारिश की वजह से तापमान में भारी गिरावट आई है और मौसम सुहावना हो गया है। श्रीनगर मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के असर से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अगले तीन दिनों तक गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने तेज़ बारिश, तूफानी हवाओं और ओलावृष्टि को लेकर भी अलर्ट जारी किया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *