उत्तर प्रदेश के रायबरेली से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां नगदिलपुर गांव के पास भूसी से लदे एक ट्रक में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि ट्रक हाई टेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया, जिससे शॉर्ट सर्किट हुआ और देखते ही देखते पूरा ट्रक आग के गोले में बदल गया। घटना के दौरान चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते ट्रक से कूदकर अपनी जान बचा ली। वहीं ट्रक

में मौजूद लेबर भी सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आग इतनी तेजी से फैली कि सड़क किनारे तक लपटें पहुंच गईं और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो चुका था।

