हजारीबाग के अन्नदा कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) और राष्ट्रीय कैडेट्स कोर (NCC) इकाई के तत्वावधान में “जनगणना सप्ताह जागरूकता अभियान” के तहत “Census of India 2027” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान निबंध लेखन और भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. नीलमणि मुखर्जी

ने कहा कि जनगणना देश की सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक संरचना का वास्तविक दर्पण होती है। उन्होंने कहा कि सही आंकड़ों के आधार पर ही सरकार समाज के सभी वर्गों के लिए योजनाएं तैयार कर सकती है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को जनगणना 2027 में सक्रिय भागीदारी निभाने और समाज में जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई गई। मौके पर डॉ. छाया सिंह, डॉ. राजीव रंजन समेत कई शिक्षक और छात्र उपस्थित रहे।

