स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की धर्मपत्नी व जामा की पूर्व विधायक सीता सोरेन ने NEWZ INDIA 24 से स्थानीय परिसदन में ये बातें कहीं। गौरतलब हो कि सीता सोरेन व उनकी पुत्री जयश्री सोरेन पाकुड़ में आयोजित राज्यस्तरीय सम्मेलन में शिरकत करने पहुंची थी।

परिसदन में सीता सोरेन ने वर्तमान हेमंत सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि यहां शासन प्रशासन का तो कोई चीज़ है ही नहीं, हर तरफ बस लूट खसोट मचा हुआ है। DMFT फंड व CSR फंड के दुरूपयोग का भी उन्होंने आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द वर्तमान सरकार के खिलाफ दुर्गा सोरेन सेना भाजपा के साथ मिलकर आंदोलन छेड़ेगी।

