पाकुड़ में सामाजिक संगठन दुर्गा सोरेन सेना के द्वारा पूर्व विधायक स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शामिल होने पहुँचीं जामा की पूर्व विधायक सीता सोरेन और संगठन की केंद्रीय अध्यक्ष जयश्री सोरेन ने स्थानीय प्रशासन और व्यवस्था पर जमकर तीखे तीर चलाए। सीता सोरेन ने कहा महापुरुषों की

प्रतिमाओं की अनदेखी, दुमका-पाकुड़ मार्ग की जर्जर स्थिति, उड़ती धूल और सीएसआर फंड की गड़बड़ी को लेकर अधिकारियों को आड़े हाथों लिया। साथ ही, नगर परिषद क्षेत्र में जलापूर्ति के नाम पर हो रही अवैध वसूली का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। वहीं जयश्री सोरेन ने इसे पूरी तरह एक सामाजिक संगठन बताते हुए जनता की सेवा का संकल्प दोहराया। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया।

