बेंगलुरु से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां जिम के व्हाट्सएप ग्रुप में हुई बहस खूनी झड़प में बदल गई। बॉडीबिल्डिंग को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक कॉलेज छात्र और पार्ट-टाइम जिम ट्रेनर पर छह लोगों ने कथित तौर पर हमला कर दिया। मामला बेंगलुरु के संजयनगर इलाके का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, जिम के व्हाट्सएप ग्रुप में बॉडीबिल्डिंग और ट्रेनिंग को लेकर कुछ सदस्यों के बीच तीखी बहस हुई थी। देखते ही देखते

विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने छात्र को निशाना बना लिया। बताया जा रहा है कि पीड़ित कॉलेज छात्र जिम में पार्ट-टाइम ट्रेनर के तौर पर भी काम करता था। आरोप है कि छह लोगों के समूह ने उस पर हमला कर बेरहमी से मारपीट की। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हमले में शामिल आरोपियों की तलाश की जा रही है।

