उत्तर प्रदेश के मथुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां दिल्ली–आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि गोविंद नगर थाना क्षेत्र में चार लोग सड़क किनारे डिवाइडर के पास बैठकर चाय पी रहे थे। तभी दिल्ली की ओर से आगरा जा रहा एक तेज रफ्तार कंटेनर अचानक अनियंत्रित हो गया। चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कंटेनर पहले

डिवाइडर से टकराया, फिर रेलिंग तोड़ते हुए सड़क किनारे बैठे लोगों को कुचलता हुआ आगे निकल गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

