इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है, जहां मरीन ड्राइव पर चलती हुई एक BMW कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते पूरी लग्जरी कार आग के गोले में तब्दील हो गई और सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना जेपी गंगा पथ के कुर्जी घाट इलाके के पास की है। बताया जा रहा है कि कार चलते समय अचानक धुआं छोड़ने लगी, जिसके बाद उसमें तेज लपटें उठने लगीं। गनीमत रही कि कार में सवार लोग समय रहते बाहर

निकल आए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। आग की वजह से कुछ देर के लिए मरीन ड्राइव पर यातायात भी प्रभावित रहा।

