हजारीबाग में भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया। जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर को ‘सद्भावना दिवस’ के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने राजीव गांधी के जीवन, उनके राजनीतिक योगदान और देश के विकास में उनकी भूमिका पर प्रकाश

डाला। बताया गया कि उन्होंने युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने और तकनीकी भारत की नींव रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के बाद सदर अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरण भी किया गया, जिससे सामाजिक सेवा का संदेश दिया गया। इस मौके पर कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने राजीव गांधी के आदर्शों को आगे बढ़ाने और समाज में सद्भावना बनाए रखने का संकल्प लिया।

