Narendra Modi की इटली यात्रा के दौरान एक वीडियो ने शेयर बाजार में हलचल मचा दी। वीडियो में Giorgia Meloni को पीएम मोदी भारत की मशहूर मेलोडी टॉफी गिफ्ट करते नजर आए। वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर ‘Melody’ ट्रेंड करने लगा।
इसके बाद कई निवेशकों ने जल्दबाजी में पारले नाम देखकर शेयर खरीदना शुरू कर दिया, जिसका फायदा Parle Industries को मिला। कंपनी के शेयर में अचानक तेज खरीदारी हुई और यह 5 प्रतिशत के अपर सर्किट तक पहुंच गया।

हालांकि असली मेलोडी टॉफी बनाने वाली Parle Products शेयर बाजार में लिस्टेड ही नहीं है। वहीं पारले इंडस्ट्रीज का टॉफी या बिस्कुट कारोबार से कोई संबंध नहीं है।
इस घटना ने एक बार फिर दिखाया कि बिना पूरी जानकारी के केवल सोशल मीडिया ट्रेंड देखकर निवेश करना कितना जोखिम भरा हो सकता है।

