Pakistan Air Force को लगातार दूसरे दिन बड़ा झटका लगा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 19 मई 2026 को पाकिस्तान के कामरा एयरबेस के पास चीनी निर्मित JF-17 Thunder फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसके अगले ही दिन यानी 20 मई को मियांवाली इलाके में पाकिस्तान एयर फोर्स का एक ट्रेनर एयरक्राफ्ट FT-7PG भी क्रैश हो गया। मियांवाली में हुए हादसे को लेकर सामने आई शुरुआती रिपोर्ट्स में बताया गया है कि विमान ट्रेनिंग मिशन पर था और तकनीकी खराबी के

बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। कुछ रिपोर्ट्स में दोनों पायलटों के सुरक्षित इजेक्ट होने की बात कही गई है। हालांकि कामरा एयरबेस के पास JF-17 क्रैश को लेकर अभी तक पाकिस्तान एयर फोर्स की ओर से आधिकारिक विस्तृत बयान सामने नहीं आया है। लगातार दो दिनों में सैन्य विमानों के हादसे ने पाकिस्तान की एयर सेफ्टी और तकनीकी रखरखाव पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

