उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से गुरुवार सुबह बड़ी हादसे की खबर सामने आई है। कौशांबी स्थित फेमस पैसेफिक मॉल में अचानक भीषण आग लग गई। जानकारी के अनुसार आग मॉल के अंदर स्थित सिनेमाघर के प्रोजेक्टर रूम में लगी, जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग

बुझाने का अभियान शुरू किया गया। आग की लपटों और धुएं को देखते हुए मॉल परिसर को खाली कराया गया। राहत की बात यह रही कि शुरुआती जानकारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। यह घटना लिंक रोड थाना क्षेत्र के कौशांबी आनंद विहार बॉर्डर स्थित पैसेफिक मॉल की बताई जा रही है। फिलहाल दमकल कर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं। आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस और फायर विभाग पूरे मामले की जांच में जुटे हैं।

