Mumbai के बांद्रा स्टेशन पूर्व स्थित गरीब नगर झुग्गी इलाके में अतिक्रमण हटाने के दूसरे दिन हिंसा भड़क गई। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प में 7 पुलिसकर्मी और 6 प्रदर्शनकारी घायल हो गए, जबकि 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, Western Railway कोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को कार्रवाई के दौरान हालात तब बिगड़ गए जब भीड़ ने पुलिस और तोड़फोड़ टीम पर पथराव, बर्तन और अन्य

सामान फेंकना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। यह अभियान बांद्रा ईस्ट स्काईवॉक के पास अवैध ढांचे और करीब 500 झुग्गियों को हटाने के लिए चलाया जा रहा है। प्रशासन के अनुसार अब तक करीब 60 प्रतिशत अतिक्रमण हटाया जा चुका है। घटना के बाद बांद्रा ईस्ट इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और कई सड़कों को बंद कर दिया गया। पुलिस ने दंगा, सरकारी काम में बाधा और हमला करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

