पश्चिम बंगाल सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए राज्य के सभी मदरसों में प्रार्थना के दौरान ‘वंदे मातरम्’ गाना अनिवार्य कर दिया है। सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार यह नियम सरकारी सहायता प्राप्त और गैर-सरकारी सभी मदरसों पर लागू होगा। इसी के साथ राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए भी नया निर्देश जारी किया है। आदेश के मुताबिक अब सरकारी कर्मचारी बिना अनुमति मीडिया से बातचीत नहीं कर सकेंगे और न ही अखबार या टीवी

चैनलों को इंटरव्यू दे पाएंगे। सरकार की नीतियों की सार्वजनिक आलोचना पर भी रोक लगाई गई है। इस फैसले को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है और विपक्ष इसे अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला बता रहा है। वहीं मुख्यमंत्री Suvendu Adhikari ने हाल के दिनों में कई बड़े फैसले लिए हैं। इनमें ओबीसी आरक्षण में बदलाव, अन्नपूर्णा योजना की शुरुआत और सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा मजबूत करने के लिए जमीन हस्तांतरण जैसे फैसले शामिल हैं।

