Hazaribagh के कोर्रा थाना क्षेत्र स्थित सिंदूर चौक के पास होटल यमुना पैलेस में पुलिस ने छापेमारी कर कथित अवैध गतिविधियों का खुलासा किया है। कार्रवाई में होटल मालिक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि होटल में दलालों के माध्यम से युवतियों को बुलाकर अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर होटल में छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान होटल

के कमरों से तीन युवक और दो युवतियों को बरामद किया गया। वहीं मौके से कुछ आपत्तिजनक सामग्री, छह मोबाइल फोन और एक आगंतुक रजिस्टर भी जब्त किया गया है। मामले में होटल मालिक रमेश्वर प्रसाद, धर्मेंद्र चौधरी, सोनू कुमार और आसिफ अंसारी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस तरह की किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत डायल 112 या कंट्रोल रूम को दें।

