पाकुड़ विधानसभा से एन डी ए पूर्व प्रत्याशी ने दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की एवं उनसे संगठन व राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा कर आशीर्वाद प्राप्त किया। बताते चलें कि इन दिनों समाजसेवी व एन डी ए पूर्व प्रत्याशी अज़हर इस्लाम दिल्ली प्रवास पर है। इससे पूर्व अज़हर ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद

अरुण सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी एवं राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्या आशा लकड़ा से मुलाकात किया है। इस मामले में अज़हर ने दूरभाष पर इन तमाम मुलाकातों को महज शिष्टाचार मुलाकात बताया, लेकिन पाकुड़ के राजनीतिक गलियारों में इन मुलाकातों के कुछ और ही मायने निकाले जा रहे हैं। खैर समाज का एक बड़ा वर्ग इस मुलाकात को आने वाले दिनों में सांगठनिक स्तर पर एक सकारात्मक परिवर्तन के रूप में देख रहा है।

