Hazaribagh में पुलिस अधीक्षक ने कंपोजिट कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शहर की सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया गया। एसपी ने कंट्रोल रूम में तैनात पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों से ड्यूटी से संबंधित जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही डायल 112 सेवा में प्रतिनियुक्त

पुलिसकर्मियों को भी सतर्कता और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए कंट्रोल रूम की गतिविधियों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।

