Hazaribagh में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यानी Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad ने राज्य सरकार के प्रस्तावित क्लस्टर सिस्टम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। संत कोलंबा महाविद्यालय और मार्खम कॉलेज इकाई के छात्रों ने सरकार का पुतला दहन कर इस फैसले को छात्र विरोधी बताया। एबीवीपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बाबूलाल मेहता ने कहा कि क्लस्टर सिस्टम शिक्षा सुधार नहीं बल्कि छात्रों के भविष्य के साथ अव्यावहारिक प्रयोग है। उन्होंने कहा कि

इस व्यवस्था से छात्रों को माइनर विषयों की पढ़ाई के लिए एक कॉलेज से दूसरे कॉलेज जाना पड़ेगा, जिससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी होगी। प्रादेशिक सह राज्य विश्वविद्यालय प्रमुख प्रभात कुमार ने सरकार से इस फैसले को तुरंत वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर शिक्षकों की कमी है तो फैकल्टी रोटेशन और डिजिटल क्लासरूम जैसे विकल्प अपनाए जाएं। एबीवीपी ने सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि फैसला वापस नहीं होने पर सड़क से सदन तक उग्र आंदोलन किया जाएगा।

