नगर आयुक्त के आदेश अनुसार आज दिनांक 19.05.2026 को नगर निगम द्वारा म्युनिसिपल शॉप को लेकर एक बड़ा अभियान चलाया गया । सहायक नगर आयुक्त के अध्यक्षता में लगभग 20 दुकानों का स्थलीय निरीक्षण किया गया जिनका बकाया लगभग 2 सालों से पेंडिंग है और वर्तमान में उनका किराया ₹50000 से अधिक है। उन्हें स्पष्ट रूप से एक से दो दिनों के अंदर बकाया राशि भुगतान करने का आदेश दिया गया है । सहायक नगर आयुक्त द्वारा निर्देशित किया गया है कि यदि निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत संबंधित दुकानदार अपना बकाया राशि जमा नहीं करते हैं तो नगर निगम कानूनी प्रावधानों के अनुरूप कार्रवाई करेगी । ज्ञात हो कि हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर लगभग 1000 से अधिक निगम दुकान अधिष्ठापित है। प्राप्त सूचना के अनुसार 350 से अधिक दुकान ऐसे हैं जिनका किराया 50000 से अधिक है । नगर निगम द्वारा समस्त दुकानदारों से अपील करती है कि जिन भी दुकानदारों का किराया बकाया है वह अविलंब नगर निगम कार्यालय में

आकर अपना बकाया भुगतान जमा करें । नगर आयुक्त द्वारा साफ निर्देश दिया गया है कि जिन दुकानदारों को तीन नोटिस पूर्व में निर्गत की जा चुकी है उन्हें अंतिम नोटिस निर्गत कर 1 सप्ताह का समय सीमा दिया जाएगा,तत्पश्चात दुकानदारों द्वारा बकाया राशि भुगतान नहीं की जाने की स्थिति में दुकानों को सील कर दिया जाएगा । वैसे दुकान जिनको नोटिस निर्गत नहीं की गई है , वैसे दुकानदारों को 3 नोटिस निर्गत की जाएगी तत्पश्चात वैसे दुकान को भी सील करने का प्रक्रिया आरंभ कर दी जाएगी । इसलिए पुनः नगर निगम आप सभी से अपील करती है की बकाया राशि का भुगतान जल्द से जल्द जमा करें तथा किसी भी कानूनी प्रक्रिया से बचें। इस निरीक्षण अभियान में मुख्य रूप से सहायक नगर आयुक्त विपिन कुमार, सिटी मैनेजर उपेंद्र कुमार, राजस्व निरीक्षक शैलेंद्र कुमार, टैक्स दरोगा सूरज कुमार एवं नगर निगम की पूरी टीम उपस्थित थी।

