सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में कविता, राइम्स और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन |

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में कविता, राइम्स और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन |

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में कविता, राइम्स और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के कुम्हारटोली परिसर में अंग्रेजी राइम्स, संस्कृत सुभाषितानि, हिंदी कविता पाठ एवं “ईंधन बचाओ, राष्ट्र बचाओ” विषय पर पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा तृतीय से दशम तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कक्षा उदय से तृतीय तक के बच्चों के लिए अंग्रेजी राइम्स प्रतियोगिता आयोजित हुई, जबकि बड़ी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने हिंदी कविता पाठ और संस्कृत सुभाषितानि की आकर्षक प्रस्तुति दी।

वहीं ऊर्जा संरक्षण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बच्चों ने पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम विद्यालय की आचार्या पूनम सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहू ने विद्यार्थियों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *