हजारीबाग में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई |

हजारीबाग में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई |

हजारीबाग पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 19 मई को जिलेभर में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। यह अभियान दोपहिया वाहन चालकों द्वारा बिना हेलमेट, ट्रिपल लोड, बिना ड्राइविंग लाइसेंस और मोबाइल इस्तेमाल कर वाहन चलाने वालों के खिलाफ चलाया गया। अभियान का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक सीसीआर और यातायात थाना प्रभारी ने किया।

जांच के दौरान बिना हेलमेट चल रहे 145 वाहनों का चालान काटा गया। वहीं ट्रिपल लोड में चल रहे 29 वाहन, मोबाइल का उपयोग करते हुए 10 वाहन चालक और बिना इंश्योरेंस वाले 18 वाहनों पर कार्रवाई की गई। इसके अलावा 52 बिना हेलमेट वाहन चालकों से शपथ पत्र भरवाकर उन्हें चेतावनी के साथ छोड़ा गया। पुलिस ने उन्हें खुद जागरूक रहने और दूसरों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *