पाकुड़ के छात्रों के लिए अच्छी खबर है। पाकुड़ पॉलिटेक्निक कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से डिप्लोमा इन कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग शाखा की शुरुआत की गई है। इसके साथ ही कई इंजीनियरिंग शाखाओं में सीटों की संख्या भी बढ़ाई गई है। पाकुड़ पॉलिटेक्निक कॉलेज की प्राचार्या Dr. Sushma Yadav ने जानकारी देते हुए बताया कि कॉलेज में पहले से मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल, माइनिंग और मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई संचालित हो रही है। अब नई तकनीकी जरूरतों को देखते हुए कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग शाखा भी शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि इस

वर्ष मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और सिविल इंजीनियरिंग शाखाओं में सीट क्षमता 60 से बढ़ाकर 90 कर दी गई है, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा का लाभ मिल सके। इसके अलावा कॉलेज में इस बार डिप्लोमा इन वर्किंग प्रोफेशनल कार्यक्रम की भी शुरुआत की गई है, जिसमें 30 सीटों पर नामांकन लिया जाएगा। प्राचार्या डॉ. सुषमा यादव ने कॉलेज की उपलब्धियों, नई पहल और तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने की योजनाओं की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक और रोजगारपरक शिक्षा उपलब्ध कराना है।

