ऋषिकेश में उज्जैन एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतरे, बड़ा हादसा टला |

ऋषिकेश में उज्जैन एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतरे, बड़ा हादसा टला |

ऋषिकेश से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन के पास खंड गांव इलाके में सोमवार रात उज्जैन एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। यह हादसा रात करीब 9:30 बजे हुआ। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना के समय ट्रेन में कोई यात्री सवार नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। प्रारंभिक जांच में ट्रेन के ब्रेक फेल होने की बात सामने आई है।

बताया जा रहा है कि नियमित रखरखाव के दौरान यह हादसा हुआ। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद Government Railway Police ने मोर्चा संभालते हुए लोगों को हटाया। इस बीच रेलवे अधिकारियों के देर से घटनास्थल पहुंचने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल रेलवे विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि हाल के दिनों में सासाराम और रतलाम में भी ट्रेन में आग लगने जैसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *