सिद्धू कानू मैदान में रामगढ़ जिला अभिभावक संघ द्वारा बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता किसान बेरोजगार संघर्ष मोर्चा की केंद्र संयोजक पंकज महतो तथा संचालन राजेश कुशवाहा ने किया।इस दौरान जिले के निजी स्कूलों की मनमानी तरीके से फीस वसूली, स्कूल डेवलपमेंट,एनुअल चार्ज , किताब सहित अन्य नाम पर अवैध वसूली को लेकर चर्चा हुई।बैठक में निर्णय लिया गया कि

निजी स्कूल की मनमानी के खिलाफ में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन 20 मई को रामगढ़ उपायुक्त कार्यालय के समझ रखा गया है।मौके पर पंकज महतो ने बताया की अभिभावक त्रस्त है की आखिर अपने बच्चों को निजी विद्यालयों के मनमानी वसूली के बीच कैसे पढ़ाये,लिखाएँ।

