केरल में मुख्यमंत्री वीडी सतीशन की अगुवाई वाली यूडीएफ सरकार ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसलों का ऐलान किया है। सरकार ने घोषणा की है कि 15 जून से महिलाओं को Kerala State Road Transport Corporation यानी KSRTC बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही आशा वर्कर्स के मानदेय में 3 हजार रुपये प्रति माह की बढ़ोतरी की गई है। वहीं आंगनबाड़ी

कार्यकर्ताओं, सहायकों, स्कूल रसोइयों और प्री-प्राइमरी शिक्षकों के मानदेय में भी 1 हजार रुपये बढ़ाने का फैसला लिया गया है। सरकार ने बुजुर्गों के लिए अलग विभाग बनाने का भी ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने इसे देश की पहली पहल बताते हुए कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की सम्मानजनक देखभाल सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। इसके अलावा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमले के मामले में SIT जांच को भी मंजूरी दी गई है।

