नैरोबी में ईंधन की बढ़ती कीमतों के खिलाफ सोमवार को बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई हिंसक झड़प में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। स्थिति उस समय बिगड़ गई जब सार्वजनिक परिवहन की हड़ताल के बीच प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर टायर जलाए और कई जगहों पर वाहनों को निशाना बनाया। राजधानी

के कई इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल रहा और कम से कम दो वाहनों में आग लगा दी गई। किपचुम्बा मुरकोमेन ने बताया कि हिंसक और गैर-कानूनी प्रदर्शनों में शामिल होने के आरोप में 348 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हाल ही में केन्या में डीजल की कीमतों में 23.5 प्रतिशत और पेट्रोल की कीमतों में 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।

