देश में एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। तेल कंपनियों ने पिछले 5 दिनों में दूसरी बार दाम बढ़ाए हैं। इस बार पेट्रोल और डीजल दोनों पर करीब 90 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले बीते शुक्रवार को भी तेल कंपनियों ने करीब 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। लगातार बढ़ रही कीमतों से आम लोगों की जेब पर असर पड़ना तय माना जा

रहा है। नई कीमतों के बाद नई दिल्ली में पेट्रोल 98.64 रुपये और डीजल 91.58 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 107.59 रुपये और डीजल 94.08 रुपये प्रति लीटर हो गया है। लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों का असर परिवहन, किराया और रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर भी पड़ सकता है, जिससे महंगाई बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

