हजारीबाग के मुद्रिका कुंज में ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन की राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सदर विधायक प्रदीप प्रसाद समेत संगठन के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सम्मेलन में डीलरों ने राज्य सरकार के सामने कई मांगें रखीं। उन्होंने कहा कि जन वितरण प्रणाली के तहत वितरित खाद्यान्न का बकाया भुगतान जल्द किया

जाए और बढ़ती महंगाई को देखते हुए प्रत्येक डीलर को हर महीने 10 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाए। इसके अलावा प्रति किलो तीन रुपये कमीशन, सरसों तेल योजना, मुख्यमंत्री दाल योजना और डीलरों के परिवारों को अबुआ स्वास्थ्य योजना का लाभ देने की भी मांग उठाई गई।

