हजारीबाग में छात्र संसद का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न |

हजारीबाग में छात्र संसद का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न |

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कोर्रा में नवनिर्वाचित छात्र संसद को दिलाई गई शपथ हजारीबाग के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उच्च विद्यालय बाबूगांव कोर्रा में सोमवार को नवनिर्वाचित छात्र संसद सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र प्रधानमंत्री, उपप्रधानमंत्री, सेनापति और अन्य निर्वाचित संसद सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। मुख्य पर्यवेक्षक अल्पना सिन्हा ने सभी निर्वाचित छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाते हुए उनके विभागीय दायित्व सौंपे।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण कुमार बंसल ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुनाव कराने का उद्देश्य बच्चों में नेतृत्व क्षमता, सहयोग और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करना है। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनमें जिम्मेदारी तथा कर्तव्यबोध विकसित करना बेहद जरूरी है। समारोह के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। सभी छात्र-छात्राएं अपने नए दायित्वों को लेकर काफी उत्साहित नजर आए।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *