धनबाद के केंदुआडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत केंदुआ गोधर 6 नंबर हवा चानक के पास अचानक जोरदार आवाज के साथ गोफ बनने की घटना सामने आई है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों के अनुसार जमीन धंसने के दौरान तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी, जिसके बाद लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। बताया जा रहा है

कि गोफ बनने से आसपास के क्षेत्र में खतरा और बढ़ गया है। घटना की सूचना संबंधित विभाग और प्रशासन को दे दी गई है। फिलहाल इलाके की निगरानी की जा रही है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। स्थानीय लोगों ने अवैध खनन और लगातार बढ़ रही भू-धंसान की घटनाओं पर चिंता जताते हुए स्थायी समाधान की मांग की है। प्रशासनिक टीम के मौके पर पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है।

