विवेकानंद सेंट्रल स्कूल की छात्रा की आत्महत्या के बाद भड़का जनाक्रोश हजारीबाग। विवेकानंद सेंट्रल स्कूल की छात्रा स्वेता कुमारी द्वारा अपने जन्मदिन के दिन आत्महत्या किए जाने के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है। परिजनों ने विद्यालय की शिक्षिका प्रतिभा सिंह एवं छात्र शैलेन्ज कुमार राणा पर प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया है। घटना के विरोध में परिजनों और स्थानीय लोगों ने विद्यालय गेट के सामने प्रदर्शन करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। इधर, विद्यालय प्रबंधन ने घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से कहा गया कि प्रशासन पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करे। साथ ही अभिभावकों से बच्चों पर विशेष निगरानी और संरक्षण देने की अपील की गई है। घटना के बाद इलाके में तनाव और जनाक्रोश का माहौल बना हुआ है। बाइट: संजय गुप्ता (मृतका के पिता) समाप्ति पाल (विद्यालय प्रबंधन समिति) कुणाल यादव (प्रवक्ता, झारखंड मुक्ति मोर्चा)

