हजारीबाग में जिला परिवहन पदाधिकारी बैजनाथ कामती के नेतृत्व में विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता, काउंसलिंग और वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना था। इस अभियान की खास बात यह रही कि राष्ट्रीय स्तर के पर्वतारोहियों ने सड़क पर उतरकर वाहन चालकों की काउंसलिंग की। उन्होंने

अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि जैसे पर्वतारोहण में सुरक्षा उपकरण जान बचाते हैं, वैसे ही सड़क पर हेलमेट और सीट बेल्ट जिंदगी की सुरक्षा करते हैं। अभियान के दौरान बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों को रोका गया और उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। हजारीबाग जिला परिवहन विभाग ने कहा कि लक्ष्य जुर्माना नहीं, बल्कि हर नागरिक की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करना है

