झरिया थाना क्षेत्र के बस्ताकोला पेट्रोल पंप के पास सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। स्कूटी और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में दोनों वाहनों पर सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत धनबाद के पाटलिपुत्र नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान बाइक सवार

युवक गौतम भुईंया की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अन्य चार घायलों की हालत अब भी बेहद नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही झरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

