पाकुड़ में एक्यूपंक्चर पद्धति से स्पाइनल मेनिनजियोमा बीमारी से पीड़ित महिला का इलाज चर्चा का विषय बना हुआ है। पश्चिम बंगाल के धुलियान निवासी मोहम्मद हनीफ शेख ने बताया कि उनकी पत्नी रोकीजा बीबी को वर्ष 2020 में यह गंभीर बीमारी हुई थी। परिजनों के अनुसार महिला का इलाज पश्चिम बंगाल के एक बड़े अस्पताल में कराया गया था, जहां ऑपरेशन भी हुआ। डॉक्टरों ने कुछ

महीनों में स्थिति सामान्य होने की उम्मीद जताई थी, लेकिन अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। इसके बाद परिवार पाकुड़ पहुंचे और यहां एक्यूपंक्चर चिकित्सक अशोक साह से इलाज शुरू कराया। परिजनों का दावा है कि सात दिनों के इलाज के बाद महिला अब खुद चल-फिर पा रही है। बताया जा रहा है कि चिकित्सक अशोक साह के पास विभिन्न राज्यों से भी लोग इलाज कराने पहुंचते हैं।

