पाकुड़ के इलामी पंचायत स्थित सिरसा गांव में पटाखे की चिंगारी से एक छह से सात साल की मासूम बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। खेल-खेल में हुए इस हादसे में बच्ची का शरीर बुरी तरह जल गया। बच्ची का परिवार बेहद गरीब है और उसके पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। घटना की जानकारी मिलते ही समाजसेवी Azhar Islam ने तुरंत अपने कार्यकर्ताओं को बच्ची के घर

भेजकर स्थिति की जानकारी ली। हालात देखकर उन्होंने परिवार को आर्थिक सहायता दी और भरोसा दिलाया कि इलाज में हरसंभव मदद की जाएगी। अज़हर इस्लाम ने फोन पर बताया कि वह फिलहाल दिल्ली में हैं, लेकिन लौटते ही परिवार से मिलेंगे और बच्ची के इलाज व अन्य जरूरतों में पूरा सहयोग करेंगे।

